ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 01 May 2025

Punjab Weather Update: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मई माह में देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश भागों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों को छोड़कर, मई माह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आसपास के तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना

आईएमडी के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगीय क्षेत्र में लू वाले दिनों की संख्या सामान्य से एक से चार दिन अधिक रहने की उम्मीद है। वहीं उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही पंजाब में आज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राज्य में 5 दिन यानी कि 1, 2, 3, 4 और 7 मई को भारी बारिश रहेगी। राज्य के जिला पटियाला, मोहाली, फतेगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, नवांशहर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, अमृतसर, और गुरदासपुर जैसे जिलों में यैलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।