ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 15 May 2025

Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ में भी पारा लगातार बढ़ रहा है। पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर हालांकि, दो दिन बाद लोगों को राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग ( IMD ) ने बारिश की संभावना जताई है। पंजाब के सभी शहरों में पारा 39 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

गर्मी से राहत मिलने की संभावना

इसमें बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, रोपड़, मोहाली के साथ-साथ हरियाणा के फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर और अंबाला में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 मई को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है लेकिन उसके बाद फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।