Tuesday, 27 May 2025
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update:
पिछले कुछ दिनों से पंजाब (
Punjab
) में मौसम साफ है और तापमान में गिरावट आई है, लेकिन 26 मई से तापमान फिर से बढ़ने लगा है। जिसके चलते पंजाब के अधिकतर इलाकों में आज भी तापमान 40 से ऊपर बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
हिमाचल प्रदेश से सटे 10 जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है और 30 मई तक राज्य में कहीं भी लू की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार लुधियाना जिले के समराला में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। पंजाब के उत्तरी और पूर्वी जिलों में 5 दिन तक मौसम खराब रह सकता है। होशियारपुर, गुरदासपुर, रोपड़, नवांशहर, पठानकोट, तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और मोहाली में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।