Monday, 26 May 2025
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट किया जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update:
पंजाब (
Punjab
) में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में पंजाब में भी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मौसम विभाग (IMD) ने 29 मई तक कोई लू की चेतावनी जारी नहीं की है। शनिवार रात को पंजाब में भारी तूफान और बारिश के कारण तापमान में 3.6 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते यह सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
Punjab Weather Update[/caption]
विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री, लुधियाना में 35.2 डिग्री, पटियाला में 33.0 डिग्री, पठानकोट में 34.3 डिग्री, होशियारपुर में 34.1 डिग्री, जालंधर में 34.6 डिग्री रहा।
छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
सबसे अधिक तापमान समराला में 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और पंजाब में कई जगहों पर बारिश भी होगी। [caption id="attachment_66306" align="alignnone" width="1200"]