ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 02 May 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में बारिश और तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब ( Punjab ) में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट है। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। पंजाब के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इस संबंध में जानकारी देते हुए मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक पंजाब के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

जिलों में अलर्ट जारी

अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ बेल्ट की, इन सभी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, नवांशहर, बठिंडा, मनसा, फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के अनुसार 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लोगों को भयंकर तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। आज भी पंजाब के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। आज से 5 मई, 2025 तक तेज़ हवाएँ (40-60 किमी प्रति घंटा), बिजली और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी गई।