ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 18 April 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब (Punjab) और हरियाणा के कई जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 48 घंटों के दौरान आंधी, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

वहीं हरियाणा में आज से मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। आईएमडी ने कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों के लिए पीला अलर्ट और यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तूफान और बारिश की चेतावनी

इस बीच, बुधवार रात हल्की बारिश के बाद पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से कुछ राहत मिली। हालांकि, औसत तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है और 13 जिलों में तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं मौसम विभाग ने आईएमडी ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें संभावित आंधी और भारी बारिश का संकेत दिया गया है।