Thursday, 27 March 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी मौसम विभाग ने तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना है। कल भी मौसम कुछ ऐसा ही था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसके बावजूद राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस बार काफी ज्यादा माना जा रहा है।
सामान्य से अधिक रहा तापमान
तापमान के आंकड़ों के मुताबिक, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, फरीदकोट, गुरदासपुर और अन्य जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। इसके साथ ही आज पठानकोट, गुदासरपुर और होशियारपुर में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक आज इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।