Monday, 11 May 2026
पंजाब
Punjab News: विदेश में पंजाब की महिला की गोली मारकर हत्या, गांव में शोक की लहर
डेली संवाद, फरीदकोट।
Punjab News: विदेश में पंजाब (Punjab) की महिला की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनीला में पंजाब की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरीदकोट के गांव घणिए वाला की रहने वाली सुखवीर कौर बराड़ की फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला
(Manila
) में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुखवीर कौर उस समय बाजार जा रही थीं, जहां वह अपने फाइनांस कारोबार की वसूली कर रही थीं।
सुखवीर काैर बराड़[/caption]
फाइनांस व्यवसाय से जुड़ी
जानकारी के अनुसार, सुखवीर कौर बराड़ अपने पति इकबाल सिंह बराड़ के साथ कई वर्षों से फिलीपींस में रह रही थीं और वहां फाइनांस व्यवसाय से जुड़ी थीं। इस दौरान, पति कुछ समय के लिए भारत अपने पैतृक गांव घणिए वाला आया हुआ था, जबकि कारोबार की जिम्मेदारी सुखवीर कौर संभाल रही थीं। [caption id="attachment_110334" align="aligncenter" width="1200"]
सुखवीर काैर बराड़[/caption]