डेली संवाद, फरीदकोट।
Punjab News: विदेश में पंजाब (Punjab) की महिला की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनीला में पंजाब की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरीदकोट के गांव घणिए वाला की रहने वाली सुखवीर कौर बराड़ की फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला
(Manila
) में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुखवीर कौर उस समय बाजार जा रही थीं, जहां वह अपने फाइनांस कारोबार की वसूली कर रही थीं।
फाइनांस व्यवसाय से जुड़ी
जानकारी के अनुसार, सुखवीर कौर बराड़ अपने पति इकबाल सिंह बराड़ के साथ कई वर्षों से फिलीपींस में रह रही थीं और वहां फाइनांस व्यवसाय से जुड़ी थीं। इस दौरान, पति कुछ समय के लिए भारत अपने पैतृक गांव घणिए वाला आया हुआ था, जबकि कारोबार की जिम्मेदारी सुखवीर कौर संभाल रही थीं।
[caption id="attachment_110334" align="aligncenter" width="1200"]
सुखवीर काैर बराड़[/caption]
घटना के दिन रविवार को, जब वह वसूली के लिए निकलीं, तो अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमला इतना अचानक था कि उसे कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सुखवीर कौर के पति इकबाल सिंह तुरंत मनीला के लिए रवाना हो गया है। इस दुखद घटना ने गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।