ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 30 January 2026

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, 3 साल पहले गया था विदेश

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, 3 साल पहले गया था विदेश
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में रोजी रोटी कमाने गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा ( Canada ) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला मोगा के तखनवाध गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। [caption id="attachment_101016" align="aligncenter" width="1200"] सुखजिंदर सिंह सुखजिंदर सिंह[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि सुखजिंदर सिंह की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी अनुसार युवक तीन साल पहले उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों के साथ कनाडा (Canada) गया थाा और उसको 5 फरवरी को घर लौटना था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इसके साथ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।