डेली संवाद, कनाडा।
Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में रोजी रोटी कमाने गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा (
Canada
) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला मोगा के तखनवाध गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
[caption id="attachment_101016" align="aligncenter" width="1200"]
सुखजिंदर सिंह[/caption]
बताया जा रहा है कि सुखजिंदर सिंह की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी अनुसार युवक तीन साल पहले उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों के साथ कनाडा (Canada) गया थाा और उसको 5 फरवरी को घर लौटना था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई।
वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इसके साथ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।