Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के फेमस डॉक्टर से 2 करोड़ की फिरौती मांगी, गैंगस्टर ने पूरे परिवार को मारने की दी धमकी

Jalandhar News: जालंधर के फेमस डॉक्टर से 2 करोड़ की फिरौती मांगी, गैंगस्टर ने पूरे परिवार को मारने की दी धमकी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर से एक सनसनीखेज और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां शहर के एक प्रतिष्ठित और मशहूर डॉक्टर को एक गैंगस्टर द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। गैंगस्टर ने डॉक्टर से 2 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की है और रकम न देने की स्थिति में डॉक्टर समेत उनके पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी दी है। जालंधर (Jalandhar) के मशहूर डाक्टर को गैंगस्टर द्वारा धमकी दिए जाने के बाद उनका परिवार और चिकित्सा जगत गहरे भय के माहौल में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉक्टर को हाल ही में एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि यदि तय समय के भीतर 2 करोड़ रुपए नहीं दिए गए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस कमिश्नर से शिकायत

गैंगस्टर द्वारा दी गई धमकी संदेश में डॉक्टर की गतिविधियों और परिवार से जुड़ी जानकारियों का जिक्र भी किया गया, जिससे खतरे की गंभीरता और बढ़ गई। धमकी मिलने के तुरंत बाद डॉक्टर ने जालंधर (Jalandhar) की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर (Dhanpreet Kaur IPS) से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

डॉक्टर ने पुलिस को धमकी भरे संदेश, कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्य सौंपे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया और डॉक्टर के मॉडल टाउन स्थित आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की एक टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी देने वाला गैंगस्टर कौन है और उसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। [caption id="attachment_84821" align="aligncenter" width="1200"] Dhanpreet Kaur Dhanpreet Kaur[/caption]

सुरक्षा के लिए उठाए कदम

धमकी के बाद डॉक्टर ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर के चारों ओर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगवाई है और सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। डर के चलते डॉक्टर पिछले कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं और उनका परिवार भी मानसिक तनाव से गुजर रहा है। पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक, गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित है, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके अलावा, डॉक्टर के एक करीबी रिश्तेदार की शहर में टू-व्हीलर की एक बड़ी एजेंसी भी बताई जा रही है, जिसे भी धमकी के पीछे एक संभावित कारण माना जा रहा है। [caption id="attachment_45613" align="aligncenter" width="823"] Bomb Threat Bomb Threat[/caption]

डाक्टरों में भय का माहौल

इस घटना के बाद जालंधर (Jalandhar) के अन्य डॉक्टरों और चिकित्सा समुदाय में भी डर का माहौल है। कई डॉक्टरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस मामले में आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।