Jammu Kashmir Sonamarg Avalanche[/caption]
नुकसान का आकलन किया जा रहा है
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ों से बर्फ की विशाल लहर अचानक नीचे आती है और कुछ ही पलों में आसपास का इलाका पूरी तरह ढक जाता है। वीडियो देखकर स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सोमवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका था कि खराब मौसम के चलते हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। सोनमर्ग की घटना ने इन आशंकाओं को सच साबित कर दिया है। [caption id="attachment_100278" align="aligncenter" width="1200"]
Jammu Katra Weather[/caption]
श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद
लगातार बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर की जीवनरेखा माने जाने वाले श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, काजीगुंड और बनिहाल के बीच सड़क पर भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक बहाल नहीं किया गया है। रोड बंद होने से कई शहर आपस में कट गए हैं। आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एवलांच:सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना, कई होटलों को नुकसान; लगातार बर्फबारी जारी...#JammuKashmir #Sonmarg #WeatherUpdate pic.twitter.com/h1egvj0Rat
— Daily Samvad (@dailysamvad) January 28, 2026
रेल सेवाएं भी प्रभावित
बर्फबारी का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। बनिहाल और बडगाम के बीच चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर जमी बर्फ को साफ करने के बाद कुछ घंटों के अंतराल से ट्रेन परिचालन फिर से शुरू किया गया, लेकिन सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई हैं।11 जिलों में एवलांच की चेतावनी
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKUTDMA) ने कश्मीर के गांदरबल, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, कुलगाम, कुपवाड़ा सहित कुल 11 जिलों और जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रामबन जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लोगों को ऊंचाई वाले और संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। [caption id="attachment_82204" align="aligncenter" width="1200"]
Travel[/caption]