Skip to content

Punjab News: पीएम मोदी के आने से पहले पंजाब में सियासी धमाका, नवजोत सिद्धू की पत्नी ने उठाया बड़ा कदम

Punjab News: पीएम मोदी के आने से पहले पंजाब में सियासी धमाका, नवजोत सिद्धू की पत्नी ने उठाया बड़ा कदम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आने से पहले बड़ा सियासी धमाका हुआ है। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले को पंजाब (Punjab) की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी छोड़ते समय डॉ. नवजोत कौर ने कांग्रेस नेतृत्व, खासकर पंजाब (Punjab) कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर और तीखे आरोप लगाए।

कांग्रेस को अलविदा कह दिया

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने उस कांग्रेस को अलविदा कह दिया है, जहां मेहनती और काबिल नेताओं की कोई सुनवाई नहीं होती और जहां फैसले योग्यता या पार्टी हित के बजाय निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और संगठन के भीतर ईमानदार व होनहार नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें अब तक का “सबसे भयानक और भ्रष्ट अध्यक्ष” करार दिया। नवजोत कौर ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग ने कांग्रेस को तबाह करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ हाथ मिलाया और अपने हितों की रक्षा के लिए ऐसे फैसले किए, जिससे पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी फायदों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ साठगांठ कर कांग्रेस को “बेच दिया गया”। [caption id="attachment_91605" align="aligncenter" width="1200"] Amrinder Singh Raja Warring Amrinder Singh Raja Warring[/caption]  

सस्पेंशन लेटर पहले से तैयार रखा था

डॉ. नवजोत कौर ने यह भी कहा कि उनके लिए सस्पेंशन लेटर पहले से तैयार रखा गया था, जबकि उन लगभग 12 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो नवजोत सिंह सिद्धू को नुकसान पहुंचाने के लिए अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के साथ मिलकर काम कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नवजोत को हराने के बदले इन नेताओं को बड़े पदों से नवाजा गया। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास राजा वड़िंग को “बर्बाद करने के लिए पर्याप्त सबूत” मौजूद हैं, लेकिन उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह पहले ही उस कांग्रेस को छोड़ चुकी हैं जहां किसी होनहार नेता की बात नहीं सुनी जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी विधानसभा सीट पर उन्हें हराने के इरादे से जानबूझकर लोग बिठाए गए। [caption id="attachment_96035" align="aligncenter" width="1200"] Navjot Kaur Sidhu Navjot Kaur Sidhu[/caption]

पार्टी को खत्म करने में व्यस्त, शर्म करिए

डॉ. नवजोत कौर ने यह सवाल भी उठाया कि आशु, चन्नी, भट्टल, डॉ. गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई, जिन्होंने खुलेआम पार्टी नेतृत्व को चुनौती दी। उन्होंने राजा वड़िंग पर तंज कसते हुए कहा कि वह अब एक मजाक बनकर रह गए हैं और लोग उनकी रील्स का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को जिताने के बजाय उसे खत्म करने में ज्यादा व्यस्त रहना शर्मनाक है और कांग्रेस को पहले ही काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका है।