डेली संवाद, जालंधर।
Holiday News: श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर जालंधर शहर में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी बूटा मंडी से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा और तीन दिवसीय मेले को लेकर आयोजक और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। शहर को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सजाया जा रहा है। यही नहीं, जिला प्रशासन ने 31 जनवरी को सरकारी छुट्टी
(Holiday)
का ऐलान भी कर दिया है।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर (Jalandhar) दौरे को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 1 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए डीएवी यूनिवर्सिटी परिसर में बनाए गए हैलिपैड पर उतरेंगे।
[caption id="attachment_85473" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi[/caption]
पीएम मोदी 1 को आएंगे
इसके बाद प्रधानमंत्री डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर माथा टेकेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे और शोभायात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर को कई जोन में बांटा है। इसके बाद ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
भारी वाहनों की एंट्री बैन, स्कूलों में छुट्टी
ट्रैफिक पुलिस ने 31 जनवरी को जालंधर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश की घोषणा भी की है।
31 जनवरी को शहर के कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, जबकि कुछ रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे। यह रूट डायवर्जन प्लान 31 जनवरी सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा, हालांकि कुछ मार्गों पर 1 फरवरी तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
[caption id="attachment_93297" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]
बूटा मंडी से निकलेगी शोभायात्रा
श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब बूटा मंडी से शुरू होगी। यह शोभायात्रा श्री गुरु रविदास चौक, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) और पटेल चौक सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी।
इसके बाद शोभायात्रा वापस गुरुद्वारा साहिब बूटा मंडी में आकर संपन्न होगी। शोभायात्रा के दौरान शहर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। खासकर ट्रैफिक को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है।
[caption id="attachment_88064" align="aligncenter" width="1200"]
Traffic Divert Route[/caption]
इन रास्तों पर रहेगी ज्यादा भीड़
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ इलाकों में वाहन लेकर जाने से बचें। शोभायात्रा के कारण प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौक, श्री गुरु रविदास चौक (घई अस्पताल के पास), तिलक नगर रोड (वडाला पिंड बाग के पास) ट्रेफिक बंद रहेगा।
इसके अलावा बूटा पिंड मोड़ (चारामंडी के पास), मैनबों चौक, जग्गू चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डॉ. अंबेडकर भवन मोड़ (नकोदर रोड), टी-पॉइंट खालसा स्कूल (नकोदर रोड), नकोदर चौक, गुरु अमरदास चौक और समरा चौक पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
कपूरथला से आने वालों के लिए वैकल्पिक रूट
कपूरथला की ओर से जालंधर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। ऐसे वाहन कपूरथला चौक से वर्कशॉप चौक, मकसूदां चौक, भगत सिंह कॉलोनी, पठानकोट चौक, चौगिट्टी चौक, पीएपी चौक और बीएसएफ चौक के रास्ते शहर में प्रवेश या बाहर जा सकेंगे।
नकोदर-शाहकोट जाने वालों के लिए विशेष निर्देश
जालंधर से नकोदर और शाहकोट की ओर जाने वाले सभी वाहन और बसें सतलुज चौक, समरा चौक, कुल रोड, अर्बन एस्टेट फेज-2 की ट्रैफिक लाइटें, सीटी इंस्टीट्यूट होते हुए पिंड प्रतापपुरा के रास्ते नकोदर की ओर जाएंगी। वडाला चौक होते हुए श्री गुरु रविदास चौक और नकोदर चौक जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सहयोग देकर आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मदद करें। वहीं, जिला प्रशासन ने पूरे जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया। सभी स्कूल-कालेज और दफ्तर बंद रहेंगे।