ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 July 2026

Punjab News: कौमी इंसाफ मोर्चा का रेल रोको आंदोलन, सुरक्षा के बीच रेलवे ट्रैक पर धरना

कौमी इंसाफ मोर्चा ने रोकी ट्रेनें
कौमी इंसाफ मोर्चा ने रोकी ट्रेनें
डेली संवाद, श्री फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने शनिवार को श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू किया। आंदोलन में शामिल होने के लिए विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से ही गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी मार्च निकालते हुए माधोपुर चौक पहुंचे और अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रेल यातायात रोक दिया। मोर्चा की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रैक पर शांतिपूर्ण धरना देने का ऐलान किया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रेलवे ट्रैक और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

रेलवे ट्रैक पर धरना दिए जाने के कारण रेल सेवाएं प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आंदोलन स्थल पर समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे प्रदर्शन और बड़ा होने की उम्मीद है।