Punjab News: कौमी इंसाफ मोर्चा का रेल रोको आंदोलन, सुरक्षा के बीच रेलवे ट्रैक पर धरना
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, श्री फतेहगढ़ साहिब।
Punjab News: बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने शनिवार को श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू किया। आंदोलन में शामिल होने के लिए विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से ही गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए।
इसके बाद प्रदर्शनकारी मार्च निकालते हुए माधोपुर चौक पहुंचे और अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रेल यातायात रोक दिया। मोर्चा की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रैक पर शांतिपूर्ण धरना देने का ऐलान किया गया है।