डेली संवाद, पातड़ां।
Sex Racket Busted: पंजाब में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पातड़ां के हरमन नगर स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। वहीं पुलिस ने महिलाओं सहित एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देह व्यापार का धंधा
दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लवप्रीत कौर उर्फ नवू उर्फ अंबरसरनी, निवासी चुंगरा मार्ग, हरमन नगर, पातड़ां, अपने मकान में बाहर से महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चला रही है।
[caption id="attachment_22665" align="aligncenter" width="1200"]
Sex Racket Busted[/caption]
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित महिला और उसके साथियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए अदालत में पेश किया गया है। रिमांड मिलने के बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।