Friday, 17 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में रेल रोको आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित, किसान यूनियनों ने लिया फैसला
डेली संवाद, पंजाब।
Punjab News: पंजाब में किसानों द्वारा किए जा रहे रेल रोको आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रेल रोको आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (
Punjab
) की मंडियों में गेहूं खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का एलान किया था। अब इसे तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि यह फैसला रणनीति के तहत लिया गया है।