Skip to content

Punjab News: पंजाब में रेल रोको आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित, किसान यूनियनों ने लिया फैसला

Punjab News: पंजाब में रेल रोको आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित, किसान यूनियनों ने लिया फैसला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में किसानों द्वारा किए जा रहे रेल रोको आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रेल रोको आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) की मंडियों में गेहूं खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का एलान किया था। अब इसे तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि यह फैसला रणनीति के तहत लिया गया है।

प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन

बता दे कि किसान पंजाब के 18 जिलों में पटरियों पर बैठने और ट्रेनों का चक्का जाम करने वाले थे। KMM (किसान मजदूर मोर्चा) और SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) के आह्वान पर प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन करना था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

किसान नेताओं का आरोप है कि सरकार और प्रशासन गेहूं की खरीद में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। मंडियों में बारदाने (बोरियों) की कमी और लिफ्टिंग न होने के कारण किसान हफ्तों से अपनी फसल लेकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तो किसान फिर से आंदोलन को तेज करेंगे। पंधेर ने स्पष्ट किया कि किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो ‘रेल रोको’ आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से फसल पहले ही प्रभावित है लेकिन सरकार खरीद को लेकर गंभीर नहीं दिख रही। मंडियों में गेहूं खराब हो रहा है और कीमतों में कटौती की जा रही है।