Saturday, 28 March 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिनों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम पूरी तरह बदलने की चेतावनी दी है। अगले तीन दिनों के लिए आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और अब यह सामान्य के करीब है। आनंदपुर साहिब में उच्चतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग (
IMD
) का कहना है कि आज लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।