Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिनों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम पूरी तरह बदलने की चेतावनी दी है। अगले तीन दिनों के लिए आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और अब यह सामान्य के करीब है। आनंदपुर साहिब में उच्चतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ( IMD ) का कहना है कि आज लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हवाओं के साथ बारिश

विशेष रूप से दस जिलों—फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला—में गरज के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

राज्यभर में 28 से 31 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि 29 और 30 मार्च को रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।