Monday, 06 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Jharkhand News: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग का सक्रिय गैंगस्टर घायल
डेली संवाद, रामगढ़।
Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना भुरकुंडा रिवर साइड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास हुई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य बताए जा रहे शिवराज राम उर्फ शिवा को गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवराज राम उर्फ शिवा किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने टीम गठित की और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। केंद्रीय विद्यालय के पास संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।