ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 26 January 2025

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, देशभर में निकाले ट्रैक्टर मार्च

डेली संवाद, चंडीगढ़। Republic Day: गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर अपनी मांगों को लेकर किसान आज पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से मार्च करेंगे। ट्रैक्टर मार्च की ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) की तैयारियों को लेकर किसान संगठनों ने शनिवार को एक बैठक भी बुलाई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने कभी भी देश को निराश नहीं किया। हमारे अन्नदाता आमरण अनशन और हड़ताल कर रहे हैं। 

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया

पंजाबी कभी अपना सिर नहीं झुकाते, कुछ लोग पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं। दरअसल, फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 13 मांगों को लेकर आज देशभर में निकाले जाने वाला ट्रैक्टर मार्च हरियाणा-पंजाब में शुरू हो गया है।

इस ट्रैक्टर मार्च को निकालने का ऐलान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक), किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से किया था।

बुधवार को पंजाब सरकार के मंत्री किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करते हुए

सेहत में सुधार हो रहा

किसानों की घोषणा के अनुसार, ट्रैक्टर मार्च दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक भाजपा नेताओं के घर और मॉल के सामने निकाला जाना है। इस दौरान धरने भी लगेंगे। हालांकि, हरियाणा और पंजाब में इसकी शुरुआत समय से पहले ही कर दी गई। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ते दिख रहे हैं।

इधर, खनौरी बॉर्डर पर अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन का आज 62वां दिन है। ग्लूकोज चढ़ाने और मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।