ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 March 2026

Punjab News: एक ही गांव में शादी करने वालों पर लगी पाबंदी, पंचायत ने लिया फैसला

Punjab News: एक ही गांव में शादी करने वालों पर लगी पाबंदी, पंचायत ने लिया फैसला
डेली संवाद, टांडा। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में एक ही गांव के लड़का-लड़की की शादी पर रोक लगाने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि टांडा की पंचायत और गांववासियों ने एक अहम फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब-हरियाणा सीमा के पास स्थित गांव टांडा की पंचायत और गांववासियों ने एक अहम फैसला लिया है। पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए कहा है कि अगर गांव का कोई लड़का गांव की ही लड़की से शादी करता है, तो उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मदद करने वाले पर होगी कार्रवाई

पंचायत के फैसले के अनुसार ऐसे लोगों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज गांव के पते पर नहीं बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति उनकी मदद करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं गांववासियों का इस फैसले को लेकर कहना है कि हाल ही में गांव में इस तरह के कुछ मामले सामने आए थे, जिसके बाद गांव की मर्यादा और भाईचारे को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।