Punjab News: एक ही गांव में शादी करने वालों पर लगी पाबंदी, पंचायत ने लिया फैसला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, टांडा।
Punjab News: पंजाब (
Punjab
) में एक ही गांव के लड़का-लड़की की शादी पर रोक लगाने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि टांडा की पंचायत और गांववासियों ने एक अहम फैसला लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब-हरियाणा सीमा के पास स्थित गांव टांडा की पंचायत और गांववासियों ने एक अहम फैसला लिया है। पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए कहा है कि अगर गांव का कोई लड़का गांव की ही लड़की से शादी करता है, तो उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।