Skip to content

Punjab: केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

Punjab: केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab: अदालत द्वारा दिल्ली शराब मामले में लगे सभी आरोपों को खारिज करने और 'कट्टर ईमानदार' के रूप में अपनी ईमानदारी की छवि बनाए रखने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की और वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी समेत अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी दरबार साहिब में माथा टेका। इस अवसर पर 'आप' सुप्रीमो ने कहा कि 'आप' की लीडरशिप पर झूठे आरोप लगाकर और राजनीतिक कीचड़ उछालने की सोची-समझी मुहिम चलाई गई थी, जिसके तहत पार्टी के पांच प्रमुख नेताओं को फर्जी आरोपों के तहत कैद किया गया था। उन्होंने कहा कि एक वर्तमान मुख्यमंत्री ( Bhagwant Mann ) को भी आधी रात में उनकी रिहायश से घसीटकर जेल में डाल दिया गया था, लेकिन अदालत ने मुकदमा चलाने के लिए जरूरी सबूतों की कमी के कारण सभी आरोपों को रद्द कर दिया और उन्हें पूरी राहत प्रदान की।

वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया

मीडिया से बातचीत के दौरान 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह वाहेगुरु की कृपा और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं था। मैं पहले भी कई बार दरबार साहिब आया हूं और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया है। अब जब हमारा सम्मान बहाल हो गया है और हम सभी आरोपों से मुक्त हो गए हैं, आज मैं, मेरी पत्नी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी हमारे परिवारों समेत वाहेगुरु के सामने नतमस्तक होने और शुक्रिया अदा करने आए हैं। वाहेगुरु हमारा मार्गदर्शन करते रहें और हम पर अपनी असीसें बरसाते रहें। वाहेगुरु ने हमें लोगों की सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और हम उसी भावना से लोगों की सेवा करते रहेंगे।"

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

'आप' सुप्रीमो ने कहा, "पिछले चार सालों से हमारी सरकार द्वारा पंजाब में महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। सरकार ने स्कूलों, अस्पतालों, स्वास्थ्य देखभाल के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं और अब महिलाओं की भलाई के लिए कदम उठाए गए हैं। जब हमें लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो ही हमारे जैसे आम लोग सब कुछ हासिल करने के योग्य होते हैं। वरना, ऐसे ताकतवर लोगों के सामने हमारे जैसे आम लोगों का कोई स्टैंड नहीं होता। हम मजबूती से खड़े होने के योग्य हैं क्योंकि वाहेगुरु की असीसें हमारे साथ हैं और हम सच्चे रास्ते पर चल रहे हैं।"

पंजाब को अगले स्तर पर ले जाना- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पंजाब में अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। अगर हम चार वादे करें और बदले में सात या आठ काम कर दें तो यह महानता को दर्शाता है। लेकिन आठ वादे करके सिर्फ चार पूरे करने में कोई महानता नहीं है। हमने जो सभी वादे किए थे, वे पूरे हो गए हैं। अगले साल के लिए मान साहिब और उनकी पूरी टीम द्वारा व्यापक योजना तैयार की गई है। अब पंजाब को अगले स्तर पर ले जाना है। बुनियादी ढांचे और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए अभी बहुत काम बाकी हैं।" उन्होंने कहा, "शुक्रवार से पंजाब निवेशक सम्मेलन शुरू हो रहा है और अब बहुत सारे उद्योग पंजाब में आने शुरू हो गए हैं। देश भर के बड़े उद्योगपति पंजाब में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर हम सूबे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर यह भी लिखा, "गुरुवार को भगवंत सिंह मान और मैं अपने परिवारों सहित श्री सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। मेरे और मेरी पार्टी के कई नेताओं पर झूठे आरोप लगाए गए थे। अदालत ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि मुकदमा चलाने के लिए ये सबूत काफी नहीं हैं। सच की यह जीत वाहिगुरु की कृपा के बिना संभव नहीं थी। सच के मार्ग पर चलने वालों को हमेशा गुरु का आशीर्वाद मिलता है।" इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हाल के दिनों में दिल्ली की एक अदालत द्वारा सच्चाई का फैसला आया है कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर लगाए गए आरोप, जिसके लिए उन्हें जेल भेजा गया था, पूरी तरह से झूठे थे। अदालत ने कहा कि मुकदमा जारी रखने के लिए ये सबूत काफी नहीं थे। वे यह नहीं कह रहे हैं कि नेताओं को मुकदमे के बाद बरी कर दिया गया है, बल्कि वे कह रहे हैं कि मामला कभी शुरू ही नहीं हुआ और कोई ट्रायल ही नहीं हुआ। इसलिए आप के लिए सच की इस किरण के लिए शुक्रिया अदा करने के लिए हम आज अपना सिर झुकाने और प्रार्थना करने आए हैं।" Punjab Budget 2021 : कैप्टन सरकार के बजट में इंडस्ट्री को क्या मिला? पढ़िए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बात

विकास के लिए लोक-पक्षीय बजट पेश किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमने पंजाब के लिए चढ़दी कला और सभी की भलाई के लिए अरदास की है और परमात्मा से प्रार्थना की है कि वे हमें लोक सेवा की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए बल और ताकत प्रदान करें। हमारी सरकार के लगभग चार साल पूरे होने वाले हैं और बजट सत्र भी चल रहा है। पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने और इसके विकास के लिए लोक-पक्षीय बजट पेश किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस संकल्प के साथ कि हम सभी पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने में तहे दिल से योगदान देंगे, हम आज अपने परिवारों सहित परमात्मा का धन्यवाद करने आए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अरदास करते हैं कि परमात्मा हमें सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने की शक्ति दे ताकि हम देश और समाज की सेवा कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही हम दरबार साहिब के गलियारे में प्रवेश हुए तो यह शब्द पढ़े जा रहे थे कि अगर परमात्मा आपके साथ है, तो आपको किसी भी चीज से डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम हमेशा वाहिगुरु के आगे झुकने वाले लोग हैं।

आत्महत्या के मामलों में भारी गिरावट आई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब में किसानों की आत्महत्या के मामलों में भारी गिरावट आई है। सरकार को प्राप्त ताजा रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्याओं में लगातार कमी आ रही है क्योंकि नहरी पानी अब खेतों तक पहुंच रहा है। 16 मार्च 2022 को पानी केवल 21 प्रतिशत खेतों तक पहुंचा था, जबकि आज मार्च 2026 में यह लगभग 75 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बिजली बोर्ड ने खुद घोषणा की है कि वह टैरिफ घटा सकता है। बिजली की खपत कम हुई है और दिन के समय बिजली सप्लाई की जा रही है। किसानों को एमएसपी भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बुधवार को पंजाब सरकार ने विधान सभा में एक प्रस्ताव भी पेश किया जिसमें कृषि को प्रस्तावित भारत-अमेरिका समझौते से बाहर रखने की मांग की गई। उन्होंने आगे कहा कि अगर कृषि को इस समझौते से बाहर नहीं रखा जाता है तो हमारा किसान जो इस समय अपने खेत का मालिक है, केवल एक ग्राहक बनकर रह जाएगा।

पंजाब सम्मेलन 13 मार्च को शुरू

उसे बीजों के लिए बाहरी बाजारों पर निर्भर होना पड़ेगा और यह संयुक्त राज्य से आने वाले सस्ते अनाज या मक्का से मुकाबला नहीं कर सकेगा। अमेरिका में औसतन फार्म का आकार 500 एकड़ है, जबकि यहां यह लगभग ढाई एकड़ है। ऐसी स्थिति में मुकाबला संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधान मंत्री को ऐसे किसान विरोधी फैसले नहीं लेने चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे बताया कि इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन 13 मार्च को शुरू होगा और 15 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि निवेशक न केवल देश भर से बल्कि जापान, कोरिया, यूके, फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसे देशों से भी आ रहे हैं। पहली बार वे पंजाब में फैक्ट्रियां स्थापित करने और भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी में बड़े प्लांट स्थापित करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 20 मार्च को टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा और उत्पादन शुरू होगा। जमशेदपुर के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट होगा, जिसे पंजाब में लगाया जा रहा है।