Friday, 24 October 2025
पंजाब
Punjab News: शहर में नहीं थम रहे लूटपाट व छीनाझपटी की वारदातें, लुटेरे रुपए व एक्टिवा छीन कर फरार
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: शहर में लूटपाट व छीनाझपटी की वारदातें बढ़ते ही जा रही हैं। थाना दरेसी के सेखेवाल रोड़, कबीर नगर, बाल सिंह नगर, फरीद नगर, सुंदर नगर इन इलाकों में रोजाना वारदातें घटित हो रही हैं। पीड़ित सिर्फ थानों के चक्कर काटते हैं। इलाके में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है और
पुलिस (Police)
हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
[caption id="attachment_81816" align="alignnone" width="1200"]
Gunpoint[/caption]
Gunpoint[/caption]
कनपटी पर पिस्तौल तानी
ऐसा ही एक मामला सेखेवाल रोड़ के निकट वीरवार तड़के पौने 5 बजे का है। जब एक दुकानदार को लुटेरों ने घेर लिया और कनपटी पर पिस्तौल तान दी और मोबाइल, नकदी और एक्टिवा छीन कर फरार हो गए। पीड़ित सतीश कुमार निवासी हरचरण नगर ने इलाका पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि सलेम टाबरी सब्जी मंडी में उसकी चाय की दुकान है। वह रोजाना अपने घर से तड़के साढ़े 4 या 5 बजे के बीच में काम पर निकल जाता है। वीरवार सुबह करीब पौने 5 बजे जब वह नेशनल हाइवे सेखेवाल रोड़ पुल पर चढ़ रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसे धक्का दिया और वह गिर गया।