Skip to content

Punjab News: शहर में नहीं थम रहे लूटपाट व छीनाझपटी की वारदातें, लुटेरे रुपए व एक्टिवा छीन कर फरार

Punjab News: शहर में नहीं थम रहे लूटपाट व छीनाझपटी की वारदातें, लुटेरे रुपए व एक्टिवा छीन कर फरार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: शहर में लूटपाट व छीनाझपटी की वारदातें बढ़ते ही जा रही हैं। थाना दरेसी के सेखेवाल रोड़, कबीर नगर, बाल सिंह नगर, फरीद नगर, सुंदर नगर इन इलाकों में रोजाना वारदातें घटित हो रही हैं। पीड़ित सिर्फ थानों के चक्कर काटते हैं। इलाके में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है और पुलिस (Police) हाथ पर हाथ धरे बैठी है। [caption id="attachment_81816" align="alignnone" width="1200"] Gunpoint[/caption]

कनपटी पर पिस्तौल तानी

ऐसा ही एक मामला सेखेवाल रोड़ के निकट वीरवार तड़के पौने 5 बजे का है। जब एक दुकानदार को लुटेरों ने घेर लिया और कनपटी पर पिस्तौल तान दी और मोबाइल, नकदी और एक्टिवा छीन कर फरार हो गए। पीड़ित सतीश कुमार निवासी हरचरण नगर ने इलाका पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि सलेम टाबरी सब्जी मंडी में उसकी चाय की दुकान है। वह रोजाना अपने घर से तड़के साढ़े 4 या 5 बजे के बीच में काम पर निकल जाता है। वीरवार सुबह करीब पौने 5 बजे जब वह नेशनल हाइवे सेखेवाल रोड़ पुल पर चढ़ रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसे धक्का दिया और वह गिर गया। Bank Loot News

रुपए व एक्टिवा छीन कर फरार हो गए

लुटेरों ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध जताया तो एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल ली और उसकी कनपटी पर लगा दी। इसके बाद लुटेरों ने गाली-गलौच करते हुए मोबाइल, करीब 2 हजार रुपए व एक्टिवा छीन ली और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस संबधी थाना प्रभारी गुरमीत सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम हाइवे पुल पर दिया गया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।