Monday, 28 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Rupert Grint Baby News: हैरी पॉटर फेम के घर गूंजी फिर किलकारी, सोशल मीडिया पर एक्टर ने खबर की शेयर
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Rupert Grint Baby News: 'हैरी पॉटर' (Harry Potter) फेम ब्रिटिश एक्टर रूपर्ट ग्रिंट (
Rupert Grint
) एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है और इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
अपनी पोस्ट में रूपर्ट ने बेबी गर्ल (Baby Girl) की पहली झलक भी दिखाई और उसका प्यारा नाम भी रिवील कर दिया। जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई, फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया। बता दें, रूपर्ट ने साल 2020 में अपनी पार्टनर जॉर्जिया ग्रूम के साथ पहली बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वेडनेसडे (Wednesday) रखा था।
बेबी गोल्डी से करवाई मुलाकात
रविवार को रूपर्ट ग्रिंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूबॉर्न बेटी के आगमन की घोषणा की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सीक्रेट बेबी का थोड़ा खुलासा कर रहा हूं। पेश है ग्रिंट फैमिली का नया मेंबर। 10/10 बेबी (अब तक)।" शेयर की गई तस्वीर में बेबी गर्ल को एक एनिमल प्रिंट ब्लैंकेट में लिपटा हुआ देखा जा सकता है। उसने व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे कार्डिगन पहना हुआ है। खास बात यह रही कि उसकी टी-शर्ट पर उसका नाम 'गोल्डी' लिखा हुआ है, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए।डॉक्टर को कहा शुक्रिया
रूपर्ट ने इस खुशी के मौके पर उन डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी बेटी की डिलीवरी कराई। उन्होंने लिखा, "प्रसव विशेषज्ञ एलेक्स डिगेसु को सुरक्षित और सहज प्रसव के लिए दिल से धन्यवाद।" बता दें, रूपर्ट और जॉर्जिया की जोड़ी 2008 में आई फिल्म 'एंगस, थोंग्स एंड परफेक्ट स्नैगिंग' में साथ नजर आई थी। इनकी जोड़ी फैंस के बीच भी काफी पसंद की जाती है।