Friday, 12 June 2026
हरियाणा
Haryana News: राजपुरा में सैनी समाज महासम्मेलन, सीएम नायब सैनी ने किया संबोधन, सामाजिक न्याय पर जोर
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के राजपुरा में आयोजित सैनी समाज के विशाल महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजन के लिए सैनी समाज वेलफेयर कमेटी और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजपुरा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व बहुत बड़ा है, और यहां स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर हमारी आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जागृत केंद्र है।