Skip to content

Haryana News: राजपुरा में सैनी समाज महासम्मेलन, सीएम नायब सैनी ने किया संबोधन, सामाजिक न्याय पर जोर

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के राजपुरा में आयोजित सैनी समाज के विशाल महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजन के लिए सैनी समाज वेलफेयर कमेटी और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजपुरा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व बहुत बड़ा है, और यहां स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर हमारी आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जागृत केंद्र है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए सामाजिक न्याय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देना ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम रहा। उन्होंने हरियाणा सरकार की नीति पर भरोसा जताते हुए कहा कि समाज के कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी वादे ईमानदारी से पूरे किए जाएंगे।