Saturday, 27 June 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का भीषण कहर, 41 डिग्री तक पहुंचा पारा, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के जारी रहने के बावजूद पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। कल राज्य में अधिकतम तापमान एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
पटियाला में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Punjab Weather Update[/caption]
गरज के साथ हल्की बारिश
वहीं राज्य के अधिकांश मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार, 27 जून को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]