Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का भीषण कहर, 41 डिग्री तक पहुंचा पारा, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के जारी रहने के बावजूद पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। कल राज्य में अधिकतम तापमान एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पटियाला में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

गरज के साथ हल्की बारिश

वहीं राज्य के अधिकांश मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार, 27 जून को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गुरदासपुर जिले में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि 28 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली और रूपनगर के विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके अलावा, 29 जून को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी पंजाब तक ही सीमित रहेगा। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली और रूपनगर में छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।