Wednesday, 14 January 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Raid In Spa Center: स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, 20 युवतियां और एक युवक काबू
डेली संवाद, मेरठ।
Raid In Spa Center: स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 20 लड़कियां और एक लड़के को काबू किया है। वहीं पुलिस द्वारा अचानक की कार्रवाई के चलते वहां हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ (
Meerut
) में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने मसाज के नाम पर चल रहे काले कारोबार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चार अवैध स्पा सेंटरों से 20 युवतियों और एक युवक को पकड़ा गया है। 20 लड़कियों के बीच केवल एक पुरुष की मौजूदगी ने जांच अधिकारियों के कान खड़े कर दिए हैं।
Sex racket[/caption]
बड़े संगठित गिरोह के तार जुड़े होने का अंदेशा
बताया जा रहा है कि इसमें मानव तस्करी या किसी बड़े संगठित गिरोह के तार जुड़े होने का अंदेशा है। जानकारी मुताबिक यहां ग्राहक सीधे गेट से अंदर नहीं आ सकते थे। सारा सौदा व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए होता था। ग्राहकों की पहचान की पुष्टि के बाद ही उन्हें लोकेशन साझा की जाती थी। [caption id="attachment_75589" align="aligncenter" width="1200"]
Sex racket[/caption]