Skip to content

Raid In Spa Center: स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, 20 युवतियां और एक युवक काबू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मेरठ। Raid In Spa Center: स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 20 लड़कियां और एक लड़के को काबू किया है। वहीं पुलिस द्वारा अचानक की कार्रवाई के चलते वहां हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut ) में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने मसाज के नाम पर चल रहे काले कारोबार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चार अवैध स्पा सेंटरों से 20 युवतियों और एक युवक को पकड़ा गया है। 20 लड़कियों के बीच केवल एक पुरुष की मौजूदगी ने जांच अधिकारियों के कान खड़े कर दिए हैं।

बड़े संगठित गिरोह के तार जुड़े होने का अंदेशा

बताया जा रहा है कि इसमें मानव तस्करी या किसी बड़े संगठित गिरोह के तार जुड़े होने का अंदेशा है। जानकारी मुताबिक यहां ग्राहक सीधे गेट से अंदर नहीं आ सकते थे। सारा सौदा व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए होता था। ग्राहकों की पहचान की पुष्टि के बाद ही उन्हें लोकेशन साझा की जाती थी। [caption id="attachment_75589" align="aligncenter" width="1200"] Sex racket Sex racket[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पुलिस की नजरों से बचने के लिए बुकिंग से पहले 'सर्विसेज' की तस्वीरें और विवरण डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही तय कर लिए जाते थे। पुलिस को कार्रवाई क्र दौरान कई महत्वपूर्ण चीजें मिली है। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन्स में ऐसी आपत्तिजनक चैट्स और तस्वीरें मिली हैं, जो इस अनैतिक धंधे की पुष्टि करती हैं। इसके साथ ही सेंटरों से बरामद रजिस्टर में संदिग्ध एंट्रीज मिली हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस अब उस मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जो पर्दे के पीछे से इस पूरे ऑनलाइन नेटवर्क को कंट्रोल कर रहा था।

Watch on Daily Samvad