Skip to content

West London: लंदन में पाकिस्तानी लड़के ने सिख लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर दोस्तों से करवाया गैंगरेप

West London: लंदन में पाकिस्तानी लड़के ने सिख लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर दोस्तों से करवाया गैंगरेप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लंदन। West London Sikh Girl Sexual Abuse Case: भारत से कई हजार किमी दूर इंग्लैड में सिख लड़की के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा सिख लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया। लड़की की उम्र महज 14 साल की बताई जा रही है। उक्त लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने अपहरण किया और 5-6 लोगों से उसका रेप कराया। वेस्ट लंदन (West London) में इसकी जानकारी मिलते ही हाहाकार मच गया। करीब 200 से सिखों ने आरोपी के फ्लैट के बाहर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। [caption id="attachment_78365" align="aligncenter" width="1200"] पंजाब में नाबालिग लड़की से गैंगरेप नाबालिग लड़की से गैंगरेप[/caption]

सिखों ने लड़की को रिहा करवाया

इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की को रिहा करवा लिया। सिखों का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस तरह छोटी बच्चियों को अगवा करके उनका यौन शोषण करने की घटनाएं आम होने लगी हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आपको बता दें कि ग्रूमिंग (Grooming) किसी व्यक्ति, खासकर बच्चे या युवा का विश्वास जीतकर उसे धीरे-धीरे यौन शोषण, कट्टरपंथ या किसी अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार के लिए तैयार करना कहलाता है।

इंग्लैड में ऐसे मामले बढ़े

हाल ही में इंग्लैंड में इस तरह के मामले बढ़े है। अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई थी और पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की थी।