डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब (Pujab) के महासचिव दीपक बाली ने जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह (MLA Pargat Singh) को खुली चुनौती दी है। दीपक बाली ने परगट सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक भाषा की कड़े शब्दों में निंदा भी की है।
जालंधर
(Jalandhar)
के रहने वाले और महासचिव दीपक बाली (Deepak Bali) ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा न केवल निंदनीय है, बल्कि यह परगट सिंह (Pargat Singh) की राजनीतिक सोच और संस्कारों को भी उजागर करती है। दीपक बाली ने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि से शालीनता और मर्यादा की अपेक्षा की जाती है।
[caption id="attachment_77416" align="aligncenter" width="1200"]
Deepak Bali[/caption]
बनावटी और ड्रामेबाजी
दीपक बाली ने कहा कि परगट सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री, जिला प्रधान और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि परगट सिंह का व्यवहार और भाषा हमेशा से बनावटी और ड्रामेबाजी से भरी रही है, लेकिन अब उनकी असलियत जनता के सामने आ चुकी है।
आप महासचिव ने कहा कि आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है और पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के पास मुद्दों की कमी हो जाती है, तो वे गाली-गलौच और अनर्गल बयानबाजी का सहारा लेने लगते हैं। परगट सिंह का ताजा बयान इसी हताशा और निराशा का परिणाम है।
[caption id="attachment_75893" align="aligncenter" width="1200"]
Pargat Singh MLA Jalandhar Cantt[/caption]
परगट आकर डिबेट कर लें
दीपक बाली ने परगट सिंह द्वारा दिए गए डिबेट के चैलेंज को खुले तौर पर स्वीकार करते हुए कहा कि वे पंजाब से जुड़े किसी भी विषय पर बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे वह पंजाब की आर्थिक स्थिति हो, धार्मिक मुद्दे हों, राजनीतिक परिस्थितियां हों या सामाजिक और सांस्कृतिक सवाल—हर विषय पर वे तथ्यों और तर्कों के साथ खुली बहस करने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी न्यूज चैनल या सार्वजनिक मंच पर, कभी भी डिबेट आयोजित करवाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जमीन से जुड़े हुए हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं। पार्टी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर राजनीति करती है, न कि गाली-गलौच और नाटकबाजी के सहारे।
[caption id="attachment_74271" align="aligncenter" width="1200"]
Aam Aadmi Party[/caption]
AAP लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है
दीपक बाली ने विश्वास जताया कि पंजाब की जागरूक जनता अब ऐसे नेताओं को भली-भांति पहचान चुकी है और आने वाले समय में उन्हें इसका करारा जवाब देगी। अंत में दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी मर्यादित भाषा और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और भविष्य में भी पंजाब के हितों के लिए मजबूती से अपनी बात रखती रहेगी।