Friday, 14 November 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Crime News: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला पूरा परिवार, इलाके में मचा हड़कंप
डेली संवाद, श्रावस्ती। Crime News:
इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव बेडरूम में मिलने से हड़कंप मच गया है।
परिजनों में मचा हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला है। दंपती के साथ तीन बच्चों का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चों की लाशें बेड पर थीं, जबकि पति चारपाई पर पाया गया। उसकी जुबान बाहर निकली हुई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह जब पांचों सोकर नहीं उठे तो घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे।