Skip to content

Crime News: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला पूरा परिवार, इलाके में मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, श्रावस्ती। Crime News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव बेडरूम में मिलने से हड़कंप मच गया है।

परिजनों में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला है। दंपती के साथ तीन बच्चों का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चों की लाशें बेड पर थीं, जबकि पति चारपाई पर पाया गया। उसकी जुबान बाहर निकली हुई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह जब पांचों सोकर नहीं उठे तो घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे।

मुंबई रहता था परिवार

उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो पांचों की लाशें पड़ी थीं। फिर दरवाजा तोड़कर परिवार वाले अंदर गए। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई रहता था। वह 5 दिन पहले ही घर लौटा था। मृतकों में एक डेढ़ साल के बेटे सहित दो बेटियां शामिल हैं। पूरे परिवार की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

Watch on Daily Samvad