ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 06 June 2026

Haryana News: श्रुति चौधरी की पहल रंग लाई, नहर पुनर्निर्माण कार्य को मिली नई रफ्तार

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से भालौट व झज्जर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। किसानों, ग्रामीणों और नहर विभाग के बीच बनी सहमति के बाद अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, भालौट एवं झज्जर सब ब्रांच से जुड़े कई गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने नहर के तल को पूरी तरह सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किए जाने पर आपत्ति जताई थी। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था, जिसके चलते परियोजना का कार्य प्रभावित हो रहा था।

सभी पक्षों के बीच सहमति बनी

मामले के समाधान के लिए आयोजित बैठक में सभी पक्षों के बीच सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि नहर के तल में 10 फुट तक कंक्रीट लाइनिंग की जाएगी, जबकि शेष हिस्से में ब्लॉक लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा किसानों और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक दो पुलों के बीच सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा तथा हर पुल के साथ घाट भी विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस सहमति के बाद क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया है। माना जा रहा है कि परियोजना के पुनर्निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।