Haryana News: श्रुति चौधरी की पहल रंग लाई, नहर पुनर्निर्माण कार्य को मिली नई रफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से भालौट व झज्जर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। किसानों, ग्रामीणों और नहर विभाग के बीच बनी सहमति के बाद अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, भालौट एवं झज्जर सब ब्रांच से जुड़े कई गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने नहर के तल को पूरी तरह सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किए जाने पर आपत्ति जताई थी। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था, जिसके चलते परियोजना का कार्य प्रभावित हो रहा था।