Skip to content

Punjab News: पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

पंजाब के युवक की विदेश में मौत
पंजाब के युवक की विदेश में मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है मृतकों की पहचान मुनीस कुमार (30) और प्रिंस कुमार उमर (28) के रूप में हुई है।

काम से लौट रहे थे

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर काम से गुरदासपुर लौट रहे थे। जब वे गांव कोटला मुगला कलानौर रोड के पास पहुंचे, तो सामने से एक टाटा-टियागो कार तेज स्पीड में आई। उसने मुनीश कुमार और प्रिंस कुमार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुनीश कुमार की अमृतसर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई और प्रिंस कुमार की नई दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिकायत करने वाले के बयानों के आधार पर पुलिस ने अनजान कार ड्राइवर के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।