Saturday, 06 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
डेली संवाद, गुरदासपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है मृतकों की पहचान मुनीस कुमार (30) और प्रिंस कुमार उमर (28) के रूप में हुई है।