Wednesday, 21 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Sikandar: दबंग सलमान की सिकंदर मूवी अब OTT पर मचाने वाली है धमाल, जाने कब होगी रिलीज?
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Sikandar: सलमान खान की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, त्योहार के जश्न के माहौल में भी यह फिल्म वो कारनामा नहीं कर पाई, जिसकी भाईजान की फिल्मों से उम्मीद की जाती है। फिर भी बॉक्स ऑफिस के इस 'सुल्तान' का अपना जलवा है। तमाम बुराई, ट्रोलिंग के बावजूद 'सिकंदर' ने देश में 110.36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 184.89 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया। अब चर्चा है कि करीब दो महीने बाद यह OTT पर रिलीज की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
'गजनी' फेम एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी 'सिकंदर' का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जाता है। सिनेमाघरों से भले ही इसके लागत की भरपाई नहीं हो पाई, लेकिन OTT की डील, टीवी पर प्रसारण के लिए सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स के बूते इसने रिलीज से पहले ही अपने बजट का बड़ा हिस्सा वसूल लिया था। 'सिकंदर' की रिलीज से पहले ही यह खबर आई थी कि OTT पर रिलीज के लिए मेकर्स ने 85 करोड़ रुपये की डील साइन की थी।