Wednesday, 14 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Sitare Zameen Par Trailer: कोच के रूप में बड़े पर्दे पर लौटे आमिर खान, फिल्म में 10 नए कलाकार दिखाएंगे अपना जलवा; देखे ट्रेलर
डेली संवाद, मुंबई।
Sitare Zameen Par Trailer: आमिर खान अपनी नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, जिसका ट्रेलर कल मंगलवार को रिलीज़ किया गया और इसे व्यापक सराहना मिली। फिल्म के ट्रेलर में आमिर का अनोखा अंदाज देखने के मिल रहा है। ट्रेलर में आमिर की कॉमिक टाइमिंग के अलावा हंसी-खुशी से भरा एक शानदार माहौल देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
फिल्म की टैगलाइन है ‘सबका अपना अपना नॉर्मल’। ट्रेलर में
आमिर खान (Aamir Khan)
दिव्यांग बच्चों के लिए बास्केटबॉल कोच (Football Coach) की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। 'सितारे ज़मीन पर' 3 मिनट 29 सेकेंड के ट्रेलर में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा के अलावा बाकी स्टार कास्ट की झलक भी देखने को मिल रही है।
Aamir Khan[/caption]
स्पैनिश कहानी की हिंदी रीमेक है ‘सितारे जमीन पर’
ट्रेलर की शुरुआत बास्केटबॉल के खेल से होती है। फिर सजा के तौर पर आमिर को 10 दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने का आदेश दिया जाता है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी। ये फिल्म 20 जून को थियेटर में रिलीज होगी। हाल ही में एक्टर ने फिल्म को लेकर बताया कि उनकी नई फिल्म स्पैनिश फिल्म 'चैंपियंस' की हिंदी रीमेक है। 'चैंपियंस' साल 2018 में आई थी, जिसमें स्पेन के एडरेस बास्केटबॉल टीम की रियल लाइफ पर आधारित थी। इस फिल्म का पहले हॉलीवुड में भी रीमेक बनाया गया था, जिसमें वुडी हैरेलसन ने कम्यूनिटी सर्विस करने वाले एक गुस्सैल कोच की मुख्य भूमिका निभाई थी। [caption id="attachment_18049" align="aligncenter" width="800"]
Aamir Khan[/caption]