Saturday, 20 September 2025
हरियाणा
Sonipat: नगर निगम के दो अफसरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 30 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज
डेली संवाद, सोनीपत।
Sonipat Haryana Clash: नगर निगम (Municipal Corporation) के 30 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला नगर निगम के अफसरों के साथ मारपीट का है। मारपीट के मामले में तीन अफसर घायल भी हो गए। अफसरों की शिकायत के बाद पुलिस ने 30 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह मामला सोनीपत
(Sonipat)
नगर निगम (Municipal Corporation Sonipat) का है, जहां हड़ताल पर बैठे मुलाजिमों ने अफसरों को पीटा था। हरियाणा (Haryana) के सोनीपत में निगम के अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर सफाई कर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है। अलग-अलग धाराओं में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई है।
[caption id="attachment_86175" align="aligncenter" width="1200"]
Municipal Corporation Sonipat[/caption]
Municipal Corporation Sonipat[/caption]
निगम अधिकारी और ठेकेदारों को दौड़ा लिया
वहीं मामले में महिला सफाई कर्मचारियों की तरफ से भी सिविल लाइन थाना बदतमीजी और जाति सूचक के शब्दों को लेकर शिकायत दी गई है। आरोप है कि सोनीपत नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना दे रहे ठेका सफाई कर्मचारियों ने निगम अधिकारी और ठेकेदारों को दौड़ा लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की गई। यही नहीं, अधिकारी भीड़ से बचने के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुस गया। भीड़ भी पीछे-पीछे कार्यालय तक पहुंच गई।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
वहां तैनात चौकीदार ने भीड़ को देखकर गेट बंद किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। यह भी आरोप है कि भीड़ ने कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। उधर, ठेका सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों ने धरना दे रहे कर्मचारियों ने गाली गलौज की। धरने पर महिलाएं भी मौजूद थी, जिनके साथ अभद्रता की गई। इससे विवाद बढ़ गया।