Skip to content

Sonipat: नगर निगम के दो अफसरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 30 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सोनीपत। Sonipat Haryana Clash: नगर निगम (Municipal Corporation) के 30 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला नगर निगम के अफसरों के साथ मारपीट का है। मारपीट के मामले में तीन अफसर घायल भी हो गए। अफसरों की शिकायत के बाद पुलिस ने 30 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला सोनीपत (Sonipat) नगर निगम (Municipal Corporation Sonipat) का है, जहां हड़ताल पर बैठे मुलाजिमों ने अफसरों को पीटा था। हरियाणा (Haryana) के सोनीपत में निगम के अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर सफाई कर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है। अलग-अलग धाराओं में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। [caption id="attachment_86175" align="aligncenter" width="1200"] Municipal Corporation Sonipat Municipal Corporation Sonipat[/caption]

निगम अधिकारी और ठेकेदारों को दौड़ा लिया

वहीं मामले में महिला सफाई कर्मचारियों की तरफ से भी सिविल लाइन थाना बदतमीजी और जाति सूचक के शब्दों को लेकर शिकायत दी गई है। आरोप है कि सोनीपत नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना दे रहे ठेका सफाई कर्मचारियों ने निगम अधिकारी और ठेकेदारों को दौड़ा लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की गई। यही नहीं, अधिकारी भीड़ से बचने के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुस गया। भीड़ भी पीछे-पीछे कार्यालय तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

वहां तैनात चौकीदार ने भीड़ को देखकर गेट बंद किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। यह भी आरोप है कि भीड़ ने कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। उधर, ठेका सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों ने धरना दे रहे कर्मचारियों ने गाली गलौज की। धरने पर महिलाएं भी मौजूद थी, जिनके साथ अभद्रता की गई। इससे विवाद बढ़ गया।

एफआईआर दर्ज

जानकारी के मुताबिक के नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर साहब सिंह, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, सुंदर और जोगेंद्र ने मारपीट के मामले में सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी और उसके आधार पर ठेका सफाई कर्मचारी प्रधान मुकेश टांक, मुकेश कर्मा, राहुल, सावन और युधिष्ठिर समेत अन्य कई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसडीओ ने भी कराई FIR

वहीं दूसरी FIR पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ राकेश कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में 25 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।