Wednesday, 16 April 2025
एजुकेशन
St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने एआईएससी, कनाडा के सहयोग से सेमिनार का किया आयोजन
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: हाल ही में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने अंबेडकरवादी अंतर्राष्ट्रीय समन्वय सोसायटी, AICS, कनाडा (Canada) के सहयोग से डॉ. बी.आर.अंबेडकर के दर्शन पर सेमिनार का आयोजन किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह सेमिनार लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. एससी शर्मा और सभी स्टाफ सदस्यों की देखरेख में आयोजित किया गया। इस सेमीनार के मुख अतिथि चंचल मल और हरजिंदर मल रहे, जिन्होंने छात्रों को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की शिक्षा और उनके आदर्शो के बारे में जागरूक किया।

कॉलेज की इस पहल पर समूह के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज की सराहना की और छात्रों की बेहतरी के लिए इस प्रकार के व्याख्यान आयोजित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।