ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 12 May 2025

Study In Abroad: कनाडा-अमेरिका में पढ़ने के लिए बेस्ट है ये शहर, मिलेगी अच्छी सुविधा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Study In Abroad: अगर आप भी कनाडा ( Canada ) या अमेरिका (America) में पढ़ाई करने के लिए जाना चाहते है तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। दरअसल अगर आप कनाडा या अमेरिका में पढ़ाई के लिए अप्लाई करना चाहते है तो आपके लिए जानना जरूरी होगा कि आप कौनसा शहर चुनते है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बोस्टन (Boston)

बोस्टन को 'अमेरिका का एथेंस' भी कहते हैं। ये पूर्वी तट पर बसा एक मशहूर शहर है। इसे शिक्षा का केंद्र माना जाता है। शहर के बीच में बोस्टन यूनिवर्सिटी और टफ्ट्स यूनिवर्सिटी जैसे कई जाने-माने विश्ववि‌द्यालय हैं।

मॉन्ट्रियल (Montreal)

कनाडा का मॉन्ट्रियल शहर इस लिस्ट में अपने देश में सबसे ऊपर है। इसे कनाडा की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। यहां का खाना, संगीत, फ्रेंच और अंग्रेजी का मिला-जुला प्रभाव बहुत मशहूर है।

टोरंटो (Toronto)

टोरंटो शहर QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज में भी शामिल हो चुका है। यह शहर भी संस्कृति, खानपान और नाइटलाइफ के मामले में मॉन्ट्रियल को कड़ी टक्कर देता है। यहां उच्च शिक्षा के भी कई अच्छे संस्थान हैं।

वैंकूवर (Vancouver)

कनाडा का वैंकूवर शहर भी छात्रों के लिए एक शानदार जगह है। यहां समुद्र, बर्फ के खेल और शहरी जीवन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया यहां का सबसे अच्छा संस्थान है।

सैन फ्रांसिस्को (San Francisco)

सैन फ्रांसिस्को शहर अमेरिका में है। यह कैलिफोर्निया की बीच संस्कृति और तेज रफ्तार वाली हाई-टेक इनोवेशन का मिश्रण है। फ्रांसिस्को बे एरिया में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसा टॉप संस्थान मौजूद है।

न्यूयॉर्क (New York)

न्यूयॉर्क शहर अमेरिका का सबसे मशहूर शहर है, शायद दुनिया का भी। QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज में इसे भी जगह मिल चुकी है। इसे ज्यादातर चीजों में अच्छे नंबर मिले हैं, लेकिन किफायती होने के मामले में यह थोड़ा पीछे है। [caption id="attachment_4122" align="alignnone" width="800"] USA USA[/caption]  

शिकागो (Chicago)

शिकागो शहर अपने संगीत, खेल प्रेमियों, ऊंची इमारतों और झील के किनारे बने बीच के लिए जाना जाता है। 'विंडी सिटी' के नाम से मशहूर यह शहर QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज न्यूयॉर्क से सिर्फ एक स्थान पीछे है।

लॉस एंजिल्स (Los Angeles)

जो लोग समुद्र के किनारे बीच पसंद करते हैं, उनके लिए लॉस एंजिल्स एक अच्छा विकल्प है। यह कैलिफोर्निया का एक और शहर है जहां आप पढ़ाई कर सकते हैं। सैन फ्रांसिस्को में कुछ टॉप संस्थान भी हैं।

फिलाडेल्फिया (Philadelphia)

न्यूयॉर्क शहर के ठीक दक्षिण में फिलाडेल्फिया शहर है। यह पूर्वी तट के जीवन का एक अलग नजारा पेश करता है। यहां हरे-भरे मैदान, सांस्कृतिक स्थल और ऐतिहासिक चीजें (जैसे लिबर्टी बेल) देखने को मिलती हैं।

वाशिंगटन (Washington)

वाशिंगटन डीसी शहर आपको अमेरिका के राजनीतिक केंद्र में पढ़ाई करने का मौका देता है। यह व्हाइट हाउस, सुप्रीम कोर्ट और कई राष्ट्रीय स्मारकों, संग्रहालयों का घर है। साथ ही अमेरिका की राजधानी भी है।